देहरादून के डीएम और एसएसपी बदले गए हैं। दलीप सिंह कुंवर अब देहरादून के नए एसएसपी होंगे जबकि सोनिका को देहरादून जिले का नया डीएम बनाया गया है। इससे पहले जनमेजय खंडूरी देहरादून के एसएसपी थे। वहीं, 2021 से आर राजेश कुमार दून के जिलाधिकारी के पद पर थे।
देहरादून: राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी को एक साथ बदल दिया गया है. दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, जनमेजय खंडूरी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। दलीप सिंह कुंवर अब तक पीएसी मुख्यालय देहरादून में और जनमेजय खंडूरी देहरादून के एसएसपी थे।
वहीं, देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदल दिया गया है। अब संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की डीएम होंगी। सोनिका आर राजेश कुमार की जगह लेंगी, जो अब तक डीएम थे। आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। वह 2007 बैच के अधिकारी हैं।
दलीप सिंह कुंवर: 30 दिसंबर 1963 को जन्मे दलीप सिंह कुंवर ने जेएनयू से परास्नातक किया। कुंवर 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे एक अच्छे गीतकार भी हैं। पौड़ी प्रवास के दौरान उन्होंने लोगों में कोरोना से जंग लड़ने के लिए सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए गीत गाकर लोगों का दिल जीता। उल्लेखनीय है कि दलीप सिंह कुंवर इससे पहले ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं.
एसएसपी कुंवर की तैनाती-
1- हरिद्वार, उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और देहरादून में बतौर CO.
2- देहरादून चंपावत और बागेश्वर में एसपी सिटी कार्यकाल.
3- डिप्टी कमांडेंट- 46वीं पीएसी वाहिनी, रुद्रपुर.
4- AIG कार्यकाल- दो बार, पुलिस मुख्यालय देहरादून.
5- 2006 में एक साल तक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में रहे.
6- पौड़ी, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर- एसएसपी कार्यकाल.
7- वर्तमान में एसएसपी PAC मुख्यालय देहरादून में तैनात थे.
IAS सोनिका: देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अधिकारी हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर हैं। उन्होंने अतिरिक्त सचिव, पर्यटन, बंदोबस्ती, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का प्रभार भी संभाला है। इसके साथ ही सोनिका ने अतिरिक्त सीईओ, पर्यटन विकास परिषद, मिशन निदेशक, एनएचएम का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है। वहीं सोनिका टिहरी की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं।