logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • कांग्रेस और बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस और बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सीएम धामी ने दिलाई सदस्यता.

 
  • Admin
  • 15 Jul 2022
  • 1066
image  

 

आज कई कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में सभी ने सदस्यता ली.

देहरादून: आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस और बसपा को छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। हाल ही में, कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 2 सदस्यों और बसपा के 1 सदस्य सहित कई पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संस्था है. उन्होंने कहा कि हमारे साथ सभी पार्टियों के लोग आ रहे हैं. इसके पीछे संगठन की नीति और निष्ठा है जो हमारे कार्यकर्ताओं में पाई जाती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करती है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग है। भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है।

यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी के विकास के लिए ऐसी नीतियां बनाई हैं, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम करती हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए, पार्टी की विचारधारा से जुड़कर और उनसे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को और मजबूत करने का अनुरोध करते हुए, उन्होंने मिशन 2024 के लिए जुटने को कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हमारे साथ चुनाव लड़ने वाले भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं, यह अपने आप में सौभाग्य की बात है. निशंक ने कहा कि जनता उसी पार्टी की ओर जाती है जिसमें जनता के प्रति झुकाव होता है। वह पार्टी जो लोगों के कामों को पूरा करती है। भारतीय जनता पार्टी ने जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी है और अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया है।

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुभाष चौधरी कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी हरिद्वार, सतीश कुमार प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, मोहम्मद यूनुस पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेश, योगेश कुमार प्रदेश सचिव बीएसपी, विरेंद्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष बीएसपी, महावीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बीएसपी, मेनपाल सिंह प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, रविंद्र राणा पूर्व चेयरमैन सहकारिता हरिद्वार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 
Share
Previous Post
संसद के मनसूत्र सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Next Post
पीएम मोदी ने आज बुलडेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्‍तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज, जानिए किन विधायकों को मंत्री बनाने की चल रही चर्चा.

    • 20 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.