केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड की बूस्टर खुराक नि:शुल्क देने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सुविधा देशभर के सभी सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध होगी.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड रोधी टीके की निवारक खुराक मुफ्त उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। ठाकुर ने कहा कि इसके लिए 15 जुलाई 2022 से 75 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत अभियान चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इससे लोगों को सुरक्षा मिलेगी. आपको बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड वैक्सीन की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था.
#boosterdose,