उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील कुमार जोशी ने गुरुवार को देहरादून और हरिद्वार में ऋषिकुल परिसरों के निदेशकों को हटा दिया। उनकी जगह दो अन्य प्रोफेसरों को निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून: सरकार और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील कुमार जोशी के बीच चल रही खींचतान चरम पर पहुंच गई है. सरकार से वित्तीय शक्तियां छीनने के बाद उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील कुमार ने देहरादून और हरिद्वार में ऋषिकुल परिसर के निदेशकों को हटा दिया। इस संबंध में कुलपति ने आदेश जारी कर दिए हैं।
वहीं, कुलपति ने ऋषिकुल परिसर के निदेशक प्रो. अनूप कुमार गखर को हटाकर उनकी जगह द्रव्यगुण विभाग के प्रो. दिनेश चंद्र सिंह को निदेशक का कार्यभार सौंपा. आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर देहरादून के निदेशक राधाबल्लभ सती को हटा कर रस शास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ डीपी पैन्यूली को निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि 12 जुलाई को सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडे ने विश्वविद्यालय के कुलपति की वित्तीय शक्तियों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए थे. इसके 24 घंटे के भीतर कुलपति ने देहरादून और हरिद्वार परिसर के निदेशकों को हटाकर नए निदेशकों को जिम्मेदारी दी है।