जून 2022 में माल का निर्यात 23.52 प्रतिशत बढ़कर 40.13 अरब डॉलर हो गया। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.
नई दिल्ली : जून 2022 में देश का माल निर्यात 23.52 प्रतिशत बढ़कर 40.13 अरब डॉलर हो गया है। इस दौरान व्यापार घाटा 26.18 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के मुताबिक जून में माल का आयात सालाना आधार पर 57.55 फीसदी बढ़कर 66.31 अरब डॉलर हो गया।
इससे व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर हो गया है। जून 2021 में व्यापार घाटा 9.60 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में निर्यात 24.51 फीसदी बढ़कर 118.96 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इस अवधि में आयात 49.47 प्रतिशत बढ़कर 189.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 70.80 अरब डॉलर हो गया, जो 2021-22 की पहली तिमाही में 31.42 अरब डॉलर था।
(पीटीआई)