देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने थाना व चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। रात में सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद थे। रविवार आधी रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर गश्त पर निकले थे, तभी लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब पाए गए।
देहरादून: राजधानी देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निरीक्षण के दौरान चारों अपनी ड्यूटी से नदारद थे इसलिए ये कार्रवाई की गई।
देहरादून का कार्यभार संभालते ही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। रविवार रात करीब एक बजे एसएसपी दलीप सिंह कुंवर खुद गश्त पर निकले थे ताकि पता लगाया जा सके कि थानों और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मी अपना काम ठीक से कर रहे हैं या नहीं।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर पहले राजपुर थाना क्षेत्र गए, जहां थानाध्यक्ष मोहन सिंह चेकिंग ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे. इसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आराघर चौकी पहुंचे, यहां भी चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर व आरक्षक ड्यूटी से गायब थे। इसके बाद एसएसपी आईएसबीटी पहुंचे, वहां एक आरक्षक गायब था। ऐसे में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने राजपुर थाना प्रभारी व आराघर चौकी प्रभारी समेत चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल वायरलेस सेट पर हाजिर होने के निर्देश जारी किए।
आपको बता दें कि इससे पहले भी एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ट्रैफिक व्यवस्था की कुप्रबंधन के लिए एक साथ 6 चौकियों को लाइन हाजिर किया था । उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे भविष्य में भी इस तरह की रात्रि गश्त करते रहेंगे।