नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय पहलवानों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे पहलवानों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया। हमारी टीम को अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में 16 पदक (पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल दोनों में 7 पदक और ग्रीकोमैन में दो पदक) जीतने पर बधाई।
यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।" इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।"
#pmo,