भारत सरकार के अपर वित्त सचिव रुद्रपुर पहुंचे। रुद्रपुर में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा।
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले को देश के 112 आकांक्षी जिलों में 28वां स्थान मिला है। जिसके बाद आज अपर वित्त सचिव एवं भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सज्जन सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और समाधान कौशल विकास कार्यों में बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए।
ऊधम सिंह नगर सज्जन सिंह यादव, अपर वित्त सचिव एवं केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी, भारत सरकार ने आज जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सद्भाव से काम करना सुनिश्चित करें। कम से कम हर 15 दिनों में अंतर-विभागीय समीक्षा बैठकें आयोजित करके सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बेहतर आर्थिक परिणाम के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अभिसरण से पात्र व्यक्तियों एवं समूहों को लाभान्वित किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास करते हुए कार्यों को मूर्त रूप देना सुनिश्चित करें. स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले। कोई भी छात्र ड्रॉप आउट नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यदि छात्र ड्राप आउट हो रहे हैं तो उनके ड्रॉप आउट के कारणों का पता लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि यू-डीआईएस डेटा का उपयोग ड्रॉप आउट छात्रों के संबंध में भी किया जाना चाहिए। उन्होंने सिंचाई कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा दिया जाए।