logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 9 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम ,हादसे में घायल के बने मददगार, पुलिस सवाल नहीं करेगी

मदद करने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम ,हादसे में घायल के बने मददगार, पुलिस सवाल नहीं करेगी.

 
  • Admin
  • 27 Aug 2022
  • 1133
image  

 

यदि आप सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाते हैं, तो उत्तराखंड पुलिस आप से सवाल जबाव नहीं करेगी। बल्कि आपको इस नेक काम का इनाम मिलेगा। जी हां, उत्तराखंड पुलिस ने इसका ऐलान किया है। इस बात की जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने दी है।

देहरादून: अक्सर देखा जाता है कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोग पुलिस के बिना घायल व्यक्ति को जल्दी अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं होते हैं. लोगों में एक तरह का डर है कि अगर वे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हैं, तो पुलिस उससे कई तरह के सवाल जवाब करेगी और लिखा पढ़ी में उनका समय बर्बाद होगा। ऐसे में कई बार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर इलाज न मिलने से वहां मौत हो जाती है या उसे अस्पताल ले जाने में इतना समय लग जाता है कि डॉक्टर भी घायलों की जान नहीं बचा पाते. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने एक नई योजना शुरू की है।

इस योजना की जानकारी देते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस अब सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी. इस नेक कार्य के लिए उन्हें उत्तराखंड पुलिस की ओर से प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना स्थल पर पड़े गंभीर घायलों की अनदेखी करने के बजाय नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है. यह योजना समय रहते सड़क हादसों में घायल हुए लोगों की जान बचाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना में पुरस्कार और सम्मान देने से लोगों का उत्साहवर्धन होगा और अधिक से अधिक लोग इस परोपकारी  कार्य में शामिल होंगे।

डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से "गुड समार्टियन्स योजना" शुरू की है। इसमें सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन के तहत इनाम दिया जाता है। इसी क्रम में राज्य में भी विभागीय "गुड समार्टियन्स अवार्ड" योजना शुरू की गई है।

इन नेक कार्यों के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर डीजीपी की ओर से प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये होगा। दूसरा पुरस्कार 10 हजार रुपये का होगा। तीसरा पुरस्कार 5000 रुपये का होगा। इसके अलावा यातायात निदेशक के स्तर पर यातायात निदेशक द्वारा प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000 रुपये और तीसरा पुरस्कार 2,000 रुपये है। वहीं, जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,000 रुपये और तीसरा पुरस्कार वरिष्ठ या पुलिस अधीक्षक द्वारा 1,000 रुपये तक होगा।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सहायता के संबंध में किये गये कार्य के लिए गुड समार्टियन्स  (सहायता करने वाले) द्वारा किये गये कार्य के पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में सीधे पुलिस मुख्यालय, जिला यातायात कार्यालय//पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय/यातायात निदेशालय को वाट्सएप, ई-मेल, सोशल मीडिया, पोस्ट या स्वयं द्वारा दे सकते हैं। पीड़ित की मदद, पेपर कटिंग, सोशल मीडिया स्क्रीन शॉट, फोटो वीडियो आदि (यदि उपलब्ध हो) से संबंधित तथ्य भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

  1. इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित: सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना।
  2. सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति/व्यक्तियों का राहत एवं बचाव कार्य कर समय से अस्पताल पहुंचाना।
  3. सड़क दुर्घटना में घायल/ चोटिल व्यक्ति को एम्बुलेंस की उपलब्धता न होने की स्थिति में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाना।
  4. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करना या रक्तदान का प्रचार-प्रसार कर सम्बन्धित ब्लड ग्रुप वाले रक्तदाता (क्वदवत) की व्यवस्था करना।
  5. दुर्घटना में घायल व्यक्ति की आर्थिक रूप से सहायता करना आदि।
  6. सड़क दुर्घटना की रोकथाम के प्रयास में प्रभावी सहायता/योगदान उपलब्ध कराना।
  7. Good Samaritans के सम्बन्ध में विज्ञापन, सोशल मीडिया, प्रिन्ट मीडिया आदि में व्यापक प्रचार- प्रसार करना।

 

 

 
Share
Previous Post
सीएम धामी ने फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का किया उद्घाटन, मशरूम विकास योजना लागू करने की बात कही
Next Post
गूगल सर्च पर मिले लिंक से ठगी,केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगे ₹1 लाख
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.