नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार के मैच के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "मेरे पास एक बहुत ही यादगार पल है। कई साल पहले मैं भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच देखने के लिए कराची गई थी। भारत जीता था। जितने भी नेता गए, चाहे भाजपा से हों या कांग्रेस से, सभी खुशी से झूम उठे। .
प्रियंका गांधी ने कहा, '28 अगस्त को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मैच है। पूरे देश को शुभकामनाएं, अपनी तरफ से और अपने परिवार की तरफ से अपनी टीम को शुभकामनाएं।जी जान से खेलिए और जीतकर आइए।