कई बार आपने बड़ों के मुंह से सुना होगा कि कड़ाही में खाना नहीं खाना चाहिए। कहा जाता है कि अगर अविवाहित लोग कड़ाही में खाना खाते हैं तो उनकी शादी में बारिश होती है, वहीं शादीशुदा लोगों को जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसी डर के चलते लोग आज तक कड़ाही में खाना खाने से परहेज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कड़ाही में खाना न खाना सिर्फ कहावत नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। इसे हमारे स्वास्थ्य से जोड़ा गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
पहले के समय में न तो स्टील के बर्तन होते थे, न बर्तन धोने के लिए डिटर्जेंट या तरल। उस समय ज्यादातर लोग लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करते थे। चावल या अन्य खाना पकाने के बाद, यह जलने या चिकनाई के निशान छोड़ देता है। इससे बचने के लिए कड़ाही को तुरंत पानी में डाल दिया जाता था, ताकि बर्तन में कोई जंग या ग्रीस न बचे। फिर इसे राख या मिट्टी से साफ किया जाता था। लेकिन आज राख का उपयोग नहीं होता, ऐसे में लोहे की कड़ाही में फंसी गंदगी पेट में चली जाती है, जिससे व्यक्ति बीमार हो जाता है।
अगर खाना पकाने के तुरंत बाद कड़ाही से खाना नहीं हटाया जाता है, तो बर्तन चिकना हो जाता है। ऐसे में राख और मिट्टी से भी इसकी चिकनाई नहीं जाती, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती है।
चिकनाई लगी कड़ाही में खाना खाने से पेट खराब होने की संभावना अधिक होती है। पूरी तरह से सफाई करने के बाद भी, पिछले दिन के भोजन का हिस्सा कड़ाही में अटका रहता है। ऐसे में अगर आप कड़ाही में खाना खाते हैं तो ये हिस्से पेट में जाकर व्यक्ति का पेट खराब कर देते हैं।
उस समय यह प्रचलित हो गया था कि जो कुंवारे लोग कड़ाही में खाना खाते हैं, उनके विवाह में बारिश होगी और विवाहित लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। वैज्ञानिक तथ्य को मान्यता का रूप दिया गया, ताकि लोग कड़ाही में खाना खाने से बच सकें। हालांकि, लोग आज तक इसका पालन कर रहे हैं और कड़ाही में खाना खाने से परहेज करते हैं।