उत्तराखंड में बारिश का मौसम जारी है। उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश से राहत नजर नहीं आ रही है। वहीं देहरादून में देर रात से बारिश हो रही है। बारिश को देखते हुए सीएम धामी ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है।
देहरादूनः रविवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में नुकसान की खबर है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी प्रशासन को अलर्ट करते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस भारी बारिश को लेकर सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों की निगरानी कर रहे हैं और वे स्वयं भी आपदा की इस घड़ी में पूरी निगरानी कर रहे हैं। ताकि जनता को राहत और बचाव कार्य में कोई देरी न हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसून का मौसम राज्य के लिए हमेशा आपदाओं से भरा रहता है. ऐसे में सरकार पूरी तरह से सतर्क है और कोशिश है कि आम जनता की परेशानी कम से कम हो. गौरतलब है कि 19 और 20 अगस्त को आई आपदा में एक दर्जन शव बरामद किए जा चुके हैं. जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं. इसके अलावा कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
देहरादून में देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद काठ बंगले में एक घर ढह गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी है। देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद जगह-जगह नुकसान की खबर है। भारी बारिश से कई जगहों और पर जलजमाव से कृषि क्षेत्र को नुकसान हुआ है।
#monsoon,