उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू की गई है। सीएम धामी ने नई खेल योजना की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें चेक भी बांटे।
देहरादून: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत योजना के तहत राज्य से 3900 छात्रों का चयन किया गया है। उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह की स्कॉलरशिप मिलेगी। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य और स्थानीय विधायक विनोद चमोली भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की नई खेल नीति को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य का मार्ग बताया। वहीं मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित भी किया।
इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की कि राज्य की खेल नीति में मलखंब खेल को शामिल किया जाएगा. ताकि मलखंब राज्य और देश में अपनी पहचान बना सके। नई खेल योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने और प्रशिक्षण स्थलों तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को राज्य बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्योग खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष तक के उभरते खिलाडिय़ों को उनकी शारीरिक दक्षता के अनुसार 1500 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और निपटान के मूल मंत्र पर काम कर रही है. हमारी कोशिश रहती है कि आम आदमी को किसी काम के लिए परेशानी न हो। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बता दें, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत प्रत्येक जिले से 8 से 14 आयु वर्ग के 150 लड़के और 150 लड़कियों का चयन किया गया है. इसी तरह राज्य से 3900 छात्रों का चयन किया गया है। उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान खिलाडिय़ों को चेक बांटे।