logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • झारखंड में होगा सियासी खेला? यूपीए बैठक से झामुमो-कांग्रेस के 11 विधायक नदारद, बहुमत के लिए 42 विधायक भी नहीं पहुंचे

झारखंड में होगा सियासी खेला? यूपीए बैठक से झामुमो-कांग्रेस के 11 विधायक नदारद, बहुमत के लिए 42 विधायक भी नहीं पहुंचे.

 
  • Admin
  • 20 Aug 2022
  • 743
image  

 

रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को यूपीए विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 37 विधायक ही मौजूद थे, जबकि 82 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 42 का आंकड़ा जरूरी है। ऐसे में आज की बैठक में 11 विधायकों की गैरमौजूदगी ने हेमंत सरकार के संकटग्रस्त प्रबंधकों की नींद उड़ा दी है। वहीं, जो आज विभिन्न कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके, अब उन्हें अपने पक्ष में रखने की कवायद शुरू हो गई है। 

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यूपीए विधायकों की बैठक के बारे में आधिकारिक तौर पर बताया गया कि जनता की समस्याओं के समाधान और कम बारिश के कारण  से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा हुई, लेकिन आंतरिक कक्ष में इस बैठक का मुख्य एजेंडा है सरकार की स्थिरता बनाए रखना प्रमुख था। बैठक के बारे में एकमात्र आधिकारिक जानकारी यह थी कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को हुई झामुमो, कांग्रेस और राजद के मंत्रियों और विधायकों की बैठक राज्य के विकास को लेकर कई मायनों में महत्वपूर्ण थी। 

बैठक में मंत्रियों और विधायकों ने क्षेत्रवार कम वर्षा के कारण सूखे की स्थिति पर मुख्यमंत्री के साथ गहन चर्चा की. सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए।  इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सीएम हेमंत सोरेन ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की आकांक्षाओं की सरकार है। राज्य के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के सामूहिक रूप से मिलजुल कर काम करना हैं। प्रदेश में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार की हर योजना को गांव-गांव, घर-घर जाकर विकास का इंतजार कर रहे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यूपीए विधायकों की हुई बैठक में मुख्य रूप से मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन अंसारी, विधायक सीता सोरेन, विधायक लोबिन हेंब्रम, सविता महतो, मथुरा प्रसाद महतो, दिनेश विलियम मरांडी, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, निरल पुरती, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, विकास सिंह मुंडा, जिगा सुशरण होरो, भूषण तिर्की, बैद्यनाथ राम, प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह, उमाशंकर अकेला, अंबा प्रसाद, जय मंगल, सोनाराम सिंकू, रामचंद्र सिंह के अलावा सांसद विजय हांसदा, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे।

 

 

 
Share
Previous Post
कृषि बजट बढ़ाने में मोदी सरकार ने पिछली सरकारों को छोड़ा पीछे : नड्डा
Next Post
लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस रोल के लिए लोग मुझे याद रखेंगे
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.