देहरादून: गांधी पार्क निकट घंटाघर देहरादून से जिलाधिकारी कार्यालय तक बहुजन समाज पार्टी द्वारा रैली/ जुलूस निकाला गया, जिसमें राजस्थान के जालोर जिले के दलित छात्र इंद्र मेघवाल की सवर्ण अध्यापक छैल सिंह द्वारा पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने एवं जयपुर के रायसर की दलित महिला अध्यापिका को जिंदा जलाकर हत्या करने के विरोध में हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को बसपा जिलाध्यक्ष स्पर्श प्रालियान एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवाल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पीड़ितों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए और उनके परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं राजस्थान सरकार को भंग करके राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गयी ।
विरोध प्रदर्शन रैली जिलाध्यक्ष स्पर्श प्रालियान के नेतृत्व में आयोजित की गई एवं बसपा की जनपद देहरादून की 10 की 10 विधानसभाओं से बसपा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता , दून बुद्धिस्ट सोसाइटी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता, तपोवन समिति के पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता, भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं अन्य दल शामिल हुए ,इस अवसर पर रमेश चंद ,दीपक कुमार , इंद्रपाल सिंह वर्मा, बृजेश कुमार, जसवंत सिंह गीताराम, छोटेलाल भास्कर, डॉक्टर अनिल कुमार, मान सिंह गौतम, अमित कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार पंकज जाटव, करण यादव, बृजमोहन राजभर, राकेश कुमार, सर्वेश्वर सिंह,राजेंद्र सिंह गौतम आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।