नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कुछ अज्ञात लोगों ने एक स्कूल के प्रिंसिपल का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी रिहाई के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जरीपटका इलाके में स्थित महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप मोतीरामनी का पता लगाने और उनका अपहरण करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार मोतीरामनी (50) शुक्रवार की रात अपने दोपहिया वाहन से घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी बेटी ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने फोन उठाया और उन्होंने मोतीरामनी की रिहाई के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
इसके बाद शनिवार सुबह स्कूल प्राचार्य के परिजनों ने जरीपटका थाने का दरवाजा खटखटाया।
अधिकारी ने कहा कि फिरौती की कॉल के बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो जाता है।
उन्होंने कहा कि मनकापुर इलाके के एक अस्पताल के सामने मोतीरामनी का दोपहिया वाहन खड़ा मिला। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन नागपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर मौदा इलाके को दिखा रही थी।