श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर 2022 को बंद कर दिए जाएंगे। यह जानकारी श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने दी है। अब तक 2 लाख 15 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
चमोलीः उत्तराखंड के पांचवें धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1 बजे विधि विधान के साथ विधि विधान शीतकाल मौसम के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 22 मई 2022 से शुरू हुई यात्रा में अब तक 2 लाख 15 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
वहीं फूलों की घाटी में आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा सभी धामों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुखपूर्वक अपनी यात्रा पूरी की। इस बार राज्य में उम्मीद से ज्यादा यात्री पहुंचे हैं। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि इस साल उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे हैं। यात्रियों की सुविधा का ट्रस्ट ने पूरा ध्यान रखा है। ट्रस्ट का कहना है कि यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी, इसलिए यात्री दर्शन के लिए आ सकते हैं।
चारधाम यात्रा में अगस्त माह तक करीब 30 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। एक आंकड़े के मुताबिक अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं जबकि 10 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री में यह संख्या करीब 5 लाख पहुंच गई है। वहीं, यमुनोत्री के दर्शन 3 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं।