logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, भारत को जोड़ने से पहले पार्टी को एकजुट करने की जरूरत, जेपी नड्डा ने रायपुर में राहुल के दौरे पर किया तंज

कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, भारत को जोड़ने से पहले पार्टी को एकजुट करने की जरूरत, जेपी नड्डा ने रायपुर में राहुल के दौरे पर किया तंज.

 
  • Admin
  • 09 Sep 2022
  • 638
image  

 

रायपुरः शुक्रवार को चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बन गई है। राहुल को भारत जोड़ने से पहले पार्टी को एकजुट करने पर ध्यान देना चाहिए।

नड्डा ने रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले उन्होंने बड़े रोड शो में हिस्सा लिया था। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भी नड्डा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

नड्डा ने कहा कि भाजपा की लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाई-बहन की पार्टी को बचाने में लगे हैं। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा चलानी चाहिए क्योंकि उनके 50 साल पुराने नेता भी पार्टी छोड़ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस का महज एक एटीएम बनकर रह गई है। आयुष्मान भारत योजना का पैसा केंद्र सरकार राज्य को भेजती है, लेकिन भूपेश सरकार अपने एटीएम से दिल्ली पैसे भेजने में व्यस्त है। आयुष्मान योजना का पैसा राज्य सरकार लोगों को नहीं दे रही है।

राज्य में भाजपा शासन को याद करते हुए नड्डा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह की सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। राज्य के कोने-कोने में मेडिकल कॉलेज खोले गए। आज प्रदेश में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी की जा रही है। बघेल सरकार में रेत और कोयला माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस सरकार के कुकर्मों का पर्दाफाश करेगी।

 

 
Share
Previous Post
भारत ने एलिजाबेथ द्वितीय की याद में रविवार को राजकीय शोक घोषित किया
Next Post
भारत-जापान साझेदारी भारत-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक व्यवस्था के लिए अच्छी है: जयशंकर
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 28 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.