इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया (आईसीएआई सीए नवंबर 2022) कल विलंब शुल्क के साथ बंद कर देगा। सभी छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र पहले ही आवेदन कर चुके हैं, वे 13 सितंबर तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। करेक्शन विंडो की मदद से पात्र उम्मीदवार अपने फॉर्म में परीक्षा के लिए परीक्षा शहर, ग्रुप और माध्यम बदल सकते हैं।
स्टेप 1- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
स्टेप 2- दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर सेल्फ सर्विस पोर्टल पर क्लिक करें और यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट करें।
स्टेप 3- उसके बाद जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा 2022 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 4- भरी गई डिटेल्स को क्रॉस चेक करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
स्टेप 5- डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद अपने एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड करें।
स्टेप 6- सीए नवंबर आवेदन पत्र जमा करें और आगे के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
आईसीएआई सीए इंटर की ग्रुप 1 परीक्षा (ICAI CA Exam 2022) 2 नवंबर से 9 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा ग्रुप 2 CA इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 11 नवंबर से 17 नवंबर, 2022 तक आयोजित की जाएंगी। CA फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 1 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप 2 की फाइनल परीक्षा 10 नवंबर से 16 नवंबर, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।