रुद्रपुर में दोस्त का जन्मदिन मनाते हुए युवक को चार राउंड फायरिंग भारी पड़ गया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो 3 सितंबर का काशीपुर रोड पप्पू ढाबा के पास का बताया जा रहा है।
रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में चार राउंड की फायरिंग का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो 3 सितंबर का काशीपुर रोड पप्पू ढाबा के पास का बताया जा रहा है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हर्ष के अपने सोशल एकाउंट के स्टेटस में दोस्त के जन्मदिन पर फायरिंग का वीडियो लगाना भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बर्थडे केक कार के बोनट में रखा हुआ है, एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है, जबकि पास में दो युवक खड़े हैं। बर्थडे बॉय के पीछे खड़ा युवक हाथ में रिवॉल्वर लेकर एक के बाद एक चार बार फायरिंग कर रहा है, जबकि दूसरा युवक स्प्रे कर रहा है। मुखबिर के अनुसार फायरिंग करने वाला युवक दिनेशपुर थाना क्षेत्र के नेतानगर का रहने वाला है।
हर्ष फायरिंग का ये वीडियो 3 सितंबर को काशीपुर रोड पप्पू ढाबा के पास का बताया जा रहा है। एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग की आवाज से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।