चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में एटीएम धोखाधड़ी के मामलों में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा के रोहतक निवासी आरोपी रोहित उर्फ अमित फर्जी तरीके से अज्ञात लोगों से एटीएम कार्ड हासिल कर 'क्लोन' यानी दूसरा कार्ड बनाता था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कार्डधारकों की मदद करने के बहाने उनके पासवर्ड और पैसे हड़प लेते थे।
प्रवक्ता ने बताया कि भिवानी से पुलिस की एक टीम ने उसे हांसी से गिरफ्तार कर 70 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद की है।