हरिद्वार पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने 16 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें कई दिग्गजों के नाम हैं। आपको बता दें कि 26 सितंबर को वोटिंग होगी। वहीं, परिणाम 29 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
हरिद्वारः धर्मनगरी हरिद्वार में पंचायत चुनाव (हरिद्वार पंचायत चुनाव 2022) का ऐलान हो गया है. हरिद्वार पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने 16 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, काजी निजामुद्दीन, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, अनुपमा रावत, सतपाल ब्रह्मचारी, ममता राकेश, फुरकान अहमद समेत 16 लोग शामिल हैं. जो चुनाव के सफल संचालन और अधिकृत होने वाले उम्मीदवारों के चयन के लिए काम करेगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में हरिद्वार जिला ऐसा है, जहां राज्य के बाकी 12 जिलों के साथ पंचायत चुनाव नहीं होते हैं। यह प्रथा राज्य के गठन के बाद से जारी है। पिछले साल मार्च से जून के बीच पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया गया. अब पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि छह से आठ सितंबर तक नामांकन होगा. इसके बाद नौ से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. वहीं 12 सितंबर को नामांकन वापसी की तारीख होगी और 13 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 26 सितंबर को मतदान होगा और 29 सितंबर को मतगणना होगी. हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है।