नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए बुधवार आधी रात से सफर महंगा हो जाएगा। बढ़ी हुई दरों का प्रस्ताव जेपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को दिया था, जिसे प्राधिकरण ने अपनी बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी है। हालांकि, दोपहिया, तिपहिया और किसानों के ट्रैक्टरों के लिए टोल दरों में वृद्धि नहीं की जाएगी।
437 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, हल्के मालवाहक वाहन को 635 की जगह 684 रुपये, ‘सिक्स एक्सल’ वाहन को 1295 की जगह 1394 रुपये,अत्यअधिक भारी वाहन को 2250 की जगह 2729 रुपये देने होंगे।
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा, 'कंपनी ने एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा के लिए कई बड़े काम किए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों में वृद्धि की गई है। कंपनी ने टोल बढ़ाने के लिए 28 फरवरी 2022 को पत्र लिखा था। इस पत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की दिनांक 19 फरवरी 2010 और 17 जनवरी 2015 की अधिसूचना को आधार बनाया गया है।
सीईओ ने कहा कि वर्ष 2018-19 के बाद टोल बढ़ाने का प्रस्ताव था लेकिन 14 सितंबर 2021 को टोल दरों को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया गया। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि IIT दिल्ली के रोड सेफ्टी ऑडिट में दिए गए सुझावों पर अमल किया गया है। सड़क सुरक्षा के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर 22 सुधार किए गए हैं जिस पर कंपनी ने 130.54 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।’ उन्होंने कहा कि इसे आधार बनाते हुए नई दरें प्रस्तावित की गई थीं।