नयी दिल्ली, वरिष्ठ भारतीय सूचना सेवा अधिकारी वसुधा गुप्ता को बुधवार को आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।
इससे पहले गुप्ता प्रेस सूचना ब्यूरो के महानिदेशक थीं। उन्होंने तुरंत नया पद संभाल लिया है। ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक एन. वेणुधर रेड्डी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।
गुप्ता 1989 बैच की अधिकारी हैं और उन्होंने अपने 32 साल के करियर में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है।