उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग टू लेन पुल का उद्घाटन किया। पुल को सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पुल के खुलने से पहाड़ी जिलों कुमाऊं की ओर जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों को काफी राहत मिली है। क्षेत्र में जाम की समस्या का भी समाधान हो गया है।
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से जोड़ने वाले रानीबाग पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, भीमताल विधायक राम सिंह कैदा कार्यक्रम में मौजूद थे। 7 करोड़ 17 लाख की लागत से बने दो लेन के पुल के बनने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पहाड़ी इलाकों में जाने वालों को काफी सहूलियत होगी।
आपको बता दें कि यहां सिंगल लेन पुल होने के कारण जाम लगता था। लेकिन अब दो लेन का पुल बनने से कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में सैर करने जाने वाले पर्यटकों को भी जाम की समस्या नहीं होगी. पुल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रोड शो के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
लोक निर्माण विभाग भोवाली ने रानीबाग में 7.14 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया है। यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है। हालांकि इसे 18 महीने में बनकर तैयार होना था। हालांकि पुल का निर्माण कार्य करीब एक माह पहले पूरा हो गया था। लेकिन वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं होने के कारण क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ रहा था।