logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ चलेंगे खेड़ा, कन्हैया समेत 117 'भारत यात्री'

'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ चलेंगे खेड़ा, कन्हैया समेत 117 'भारत यात्री'.

 
  • Admin
  • 01 Sep 2022
  • 944
image  

 

नयी दिल्ली, 7 सितंबर से शुरू हो रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे। इनमें पार्टी के मीडिया और प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और युवा नेता कन्हैया कुमार शामिल हैं।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस यात्रा में पैदल चलने वाले इन 117 नेताओं को 'भारत यात्री' नाम दिया गया है और ये लगभग सभी वर्गों और राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार खेड़ा और कन्हैया कुमार के अलावा पार्टी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव, पूर्व महासचिव सीताराम लांबा और उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ 'भारत यात्री' के रूप में होंगी।

इसके साथ ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख राहुल राव, महासचिव संतोष कोलकोंडा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शाहनवाज आलम को 'भारत यात्रियों' की सूची में शामिल किया गया है।

इस सूची में उत्तर प्रदेश से 10, मध्य प्रदेश से 10, महाराष्ट्र से नौ, राजस्थान से नौ, तमिलनाडु से तीन यात्री होंगे। इसमें कई अन्य राज्यों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गत 23 अगस्त को संवाददाताओं को बताया था, ‘‘100 पदयात्री होंगे, जो शुरू से आखिर तक चलेंगे। वो ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, 'राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं और यात्रा में 'भारत यात्री' होंगे।

कांग्रेस की इस 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक करीब पांच महीने में 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में छोटे स्तर पर 'भारत जोड़ो यात्राएं' निकाली जाएंगी

पीटीआई 

 

 
Share
Previous Post
हिमाचल की कार कलसी में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
Next Post
आज पहली पोस्टिंग पर रिया डाबी समेत 6 नए आईएएस अफसर की जॉइनिंग, जानिए किसकी कहाँ होगी पोस्टिंग
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026
  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.