जयपुर: राजस्थान में आज यानी 1 सितंबर को प्रशासनिक बेड़े में संख्यात्मक बदलाव होंगे। इधर, राज्य को मिले नए आईएएस गुरुवार को अपनी नई पोस्टिंग में शामिल होगा। यह पदस्थापन उनके प्रशिक्षण की अवधि के लिए होगा। आपको बता दें कि पिछले महीने इन सभी की पोस्टिंग के आदेश दिए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सभी शामिल होने के लिए जयपुर के एचसीएम रीपा सेंटर में मौजूद रहेंगे। इसके बाद उन्हें अपने-अपने स्थान पर जाकर कार्यभार संभालना होगा।
बता दें कि 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अवहाद निवृति सोमनाथ को बाड़मेर, गौरव बुडानिया को भीलवाड़ा, प्रतीक चंद्रशेखर को नागौर, रवि कुमार को अलवर और संलुखे गौरव रवींद्र भरतपुर में में ट्रेनिंग के दौरान असिस्टेंट कलेक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पदों पर लगाया गया है। इन सभी छह अफसरों में अवहद , संलुखे और प्रतीक चंद्रशेखर महाराष्ट्र के, गौरव बुढ़ानिया राजस्थान चूरू के और रिया डाबी दिल्ली और रवि कुमार अलवर के रहने वाले हैं।
राज्य में छह नए आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग मिलने के बाद अब राजस्थान में 254 अधिकारियों के पद भरे गए हैं. आईएएस वीणा प्रधान बुधवार को सेवानिवृत्त हो गई हैं। इस लिहाज से अब राजस्थान में कुल आईएएस अधिकारियों की संख्या 253 हो गई है। यानी 313 के कैडर में अब 254 हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान को अगले साल 9 और आईएएस मिलेंगे। हाल ही में जारी आईएएस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में चयनित 9 को राजस्थान कैडर दिया गया है।