हरिद्वार में एक युवक को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने साढ़े नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हरिद्वारः कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों पर नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये ठगने का आरोप है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, ज्वालापुर के चौहानन मोहल्ला निवासी रवीश कुमार ने कोर्ट में अर्जी दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि विकास कॉलोनी निवासी लक्ष्मी देवी, पत्नी कश्मीर सिंह और उसकी बेटी ज्योति यादव।ज्योति यादव ने उसे बताया कि उसका पति राकेश यादव निवासी 159/9 बसंत कुंज नई दिल्ली स्थाई पता खेड़ी बंस झाझर हरियाणा सीबीआई में डीएसपी के पद पर तैनात है। उनके ससुर भी संसद के सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं। मां-बेटी ने राकेश यादव की पहचान बताकर उसके भाई प्रशांत कुमार को रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। तय हुआ कि नौकरी पाने के एवज में साढ़े नौ लाख की राशि देनी होगी, जिसके बाद उन्हें धीरे-धीरे राशि दे दी गई।
पिछले साल राकेश यादव उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर राजस्थान के जयपुर ले गया, जहां उसे पता चला कि रेलवे भर्ती नहीं निकली है। यह भी सामने आया कि राकेश यादव सीबीआई में डीएसपी नहीं हैं। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
वहीं इस मामले में पीड़िता ने मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली ज्वालापुर के कई चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कई बार सुनवाई के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ तत्काल कोतवाली ज्वालापुर पुलिस में मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।