अल्मोड़ा के भिकियासैंण में ऊंची जाति की लड़की से प्रेम विवाह के बाद दलित नेता की हत्या के मामले में कार्रवाई जारी है. कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है. कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.
हल्द्वानी: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में सवर्ण युवती से प्रेम विवाह करने पर ससुराल वालों ने अपहरण के बाद दलित नेता की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
इस मामले में हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बयान सामने आया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए पीड़ित पक्ष को सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। जब भी उन्हें किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत हो तो उन्हें उसी तरह से सुरक्षा दी जाए। ताकि परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना न हो।