उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कैदी के पुलिस हिरासत से भागने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को चोरी के मामले में रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट लेकर आई थी, तभी वह मौके को देखकर फरार हो गया और पुलिस देखती रह गई।
लक्सर: उत्तराखंड पुलिस के जवान पेशी के दौरान काफी सुस्त नजर आते हैं तभी बदमाश या बंदी आसानी से इनके चंगुल से छूट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के लक्सर का है। यहां कोर्ट में पेश किया गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
कैदी के पुलिस हिरासत से भागने की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों तक पहुंची, विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने उसकी इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गन्ने के खेतों में भी पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए हैं. फिलहाल लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी और एसएसआई अंकुर शर्मा भी मौके पर मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार रुड़की जेल में बंद कैदी मधु निवासी मुस्काबाद गांव की पुलिस पेशी के लिए लक्सर कोर्ट में आई थी। कोर्ट से लौटते समय वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी में मधु को चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। आपको बता दें कि हरिद्वार पुलिस की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी एक आरोपी कोर्ट में पेश कर पुलिस वैन से कूदकर फरार हो गया था।