नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए शनिवार को लंदन के लिए रवाना हो गईं।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में हुई थी। वह 96 साल की थीं। उन्हें 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में दफनाया जाएगा।
राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन के लिए रवाना हुईं और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की।"
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने महारानी के निधन पर भारत की ओर से शोक व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को यहां ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया था।