राजधानी देहरादून के पुरकुल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के लिए 182 पेड़ों को काटा जाना है। इसको लेकर मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
देहरादून: उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में देहरादून पुरकुल गांव ने निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को सैनिक धाम की परियोजना से संबंधित जानकारी दी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका संकल्प है कि 2023 तक सैनिक धाम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मंत्री ने कहा कि कार्यकारिणी द्वारा अवगत कराया गया है कि सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 10 दिन में 182 पेड़ काटे जाएंगे, जिस पर शासन द्वारा जिलाधिकारी, क्षेत्र वन अधिकारी एवं विभागीय सचिव एवं कार्यकारिणी को भेजा जाएगा। निर्देश दिया कि अगले 10 दिनों के भीतर पेड़ों को काटने का कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि यूपीसीएल द्वारा सैय्यधाम क्षेत्र में ही बिजली घर बनाया जाना है, जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान होगा। इसके लिए जिलाधिकारी व कार्यकारिणी को भी निर्देशित किया गया है। इस बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, सचिव सैनिक कल्याण डीके चौधरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।