logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 3 August 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.
  • Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.
  • Uttarakhand Weather Today, 29 July: देहरादून, नैनीताल समेत उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद.
 
  • Home
  • मंगलौर-बहादराबाद में पुलिस पर पथराव, आरोपियों की तलाश जारी

मंगलौर-बहादराबाद में पुलिस पर पथराव, आरोपियों की तलाश जारी.

 
  • Admin
  • 29 Sep 2022
  • 941
image  

 

हरिद्वार पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान पराजित उम्मीदवारों के समर्थकों ने जिले भर में अलग-अलग जगहों पर हंगामा किया। इस दौरान कहीं-कहीं माहौल खराब हो गया। मंगलौर में जहां भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव किया, वहीं हरिद्वार के बहादराबाद मतगणना केंद्र पर जमकर बवाल हुआ। यहां मतगणना केंद्र में घूस प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया गया।

रुड़की: हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इस दौरान मंगलौर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव में नगर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबल भी पीएसी की कंपनी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आजाद समाज पार्टी के समर्थकों को खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार नरसन प्रखंड की मतगणना मंगलौर मंडी परिसर में की जा रही थी। जिला पंचायत सीट भीम आर्मी का एक उम्मीदवार हार गया, जिससे पूरा विवाद शुरू हो गया।

बताया गया है कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और मतगणना दोबारा कराने की मांग की, जिसके बाद दोबारा मतगणना हुई. लेकिन वह उम्मीदवार फिर हार गया। जिस पर समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं अधिकारियों ने  उन्हें  समझाने की कोशिश की, लेकिन काफी समझाने के बाद भी वह नहीं समझे। इसके बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

वहीं चंद्रशेखर के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिस पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें जाने के लिए कहा तो भीम आर्मी ने इसका विरोध किया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। देखते ही देखते भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।

इस पथराव में नगर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला समेत चार से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। साथ ही पीएसी की गाड़ी भी मौके पर भेजी गई। इस दौरान हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है।

हरिद्वार के बहादराबाद मतगणना केंद्र में गुरुवार शाम को जमकर बवाल हुआ। उपद्रवी मतगणना केंद्र में ही घुस गए थे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बहादराबाद मतगणना केंद्र में हुआ पथराव: जानकारी के अनुसार बहादराबाद केंद्र पर मतगणना का कार्य संपन्न हो गया। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी वहां से चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद करीब 250 लोग फिर से मतगणना केंद्र रोहल्की पहुंचे और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे पहले कि पुलिस उन्हें मौके से खदेड़ पाती, भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस बल पर ही पथराव शुरू कर दिया।

पथराव इतना जोरदार था कि पुलिस को मतगणना केंद्र में घुसकर जान बचानी पड़ी। लेकिन जल्द ही पुलिस फिर हरकत में आ गई, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मतगणना केंद्र के बाहर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया। इस पथराव में इंस्पेक्टर बीएल भारती को भी चोटें आई हैं। हंगामे की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पथराव करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है।

 

 

 

 
Share
Previous Post
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक जारी, परिवार के साथ लौटे विजय सालगोंकर
Next Post
भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यक्रम में सीएम धामी ने लिया भाग
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से 3 महिलाएं टापू पर फंसी, जान पर खेलकर SDRF ने किया रेस्क्यू.

    • 28 Jul 2026
  • image

    CM धामी के 5 साल में 5 रिकॉर्ड, धाकड़-धुरंधर के बाद बन गए रिकॉर्डधारी.

    • 05 Jul 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 17 July: देहरादून, हरिद्वार समेत उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में मौसम हुआ सुहाना.

    • 17 Jul 2026

Recent News

  • image

    'जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है व्यक्ति', संत रविदास की 650वीं जयंती पर बोले सीएम धामी.

    • 31 Jul 2026
  • image

    Dehradun Teacher Death Case: 'सॉरी मम्मी जा रही हूं और सहन नहीं होता', नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.

    • 31 Jul 2026
  • image

    मसूरी: प्रेम विवाह के 7 साल भी नहीं हुए पूरे, मसूरी में विवाहिता की फांसी लगाकर दी जान, पति पर उठे सवाल.

    • 30 Jul 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.