उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एक सप्ताह के भीतर भर्ती कैलेंडर जारी करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूकेएसएसएससी की रद्द की गई परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से दिसंबर में होंगी।
देहरादून: भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली यूकेएसएसएससी परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह के भीतर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती कैलेंडर जारी करेगा और परीक्षाएं दिसंबर में होंगी।
पिछली कैबिनेट बैठक में, यूकेएसएसएससी स्नातक स्तर की परीक्षा के पेपर के लीक होने के साथ-साथ यूकेएसएसएससी से संबंधित अन्य परीक्षाओं में धांधली को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने यूकेएसएसएससी की पांच परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यूकेएसएसएससी की रद्द की गई परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
वहीं सरकार ने आज परीक्षाओं की तारीखों को लेकर भी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती कैलेंडर जारी करेगा और परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। ऐसे में लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है।