चंबा से ऋषिकेश जा रही एक स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम विकास कोठारी पुत्र रमेश कोठारी, अन्य का नाम रमेश कोठारी पुत्र यशोधरा नंद कोठारी निवासी ग्राम हदंबा थाना चम्बा जिला टिहरी गढ़वाल बताया जा रहा है। रिश्ते में दोनों पिता पुत्र थे।
टिहरी: चंबा से ऋषिकेश जा रही एक स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि स्कूटी नंबर यूके 17 एएच 5663 चंबा से ऋषिकेश जा रहा थी, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस चौकी नागिनी से करीब 2 किमी आगे ऋषिकेश की ओर अनियंत्रित ड्राइविंग के कारण स्कूटी सड़क पर (टिहरी सड़क दुर्घटना) फिसल गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम विकास कोठारी पुत्र रमेश कोठारी, दूसरा नाम रमेश कोठारी पुत्र यशोधरा नंद कोठारी निवासी ग्राम हडंबा थाना चंबा जिला टिहरी गढ़वाल और दोनों पिता पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। रमेश कोठारी हरिद्वार में बागवानी विभाग में कार्यरत थे और चंबा के रहने वाले थे।
दोनों मृतकों के शवों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बोराडी भेज दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।