देहरादून में भारी बारिश के कारण लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा। जिससे स्कूली छात्रों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोग जलजमाव की समस्या से जूझते नजर आए।
देहरादून: भारी बारिश के चलते राजधानी देहरादून में क्रॉस रोड स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के पास जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे स्कूली छात्रों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव होने से बने हालात से लोग जूझते नजर आए।
भारी बारिश और जलजमाव के बीच गंदे पानी से होकर बच्चे स्कूल जाते नजर आए। राजधानी देहरादून में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया। क्रॉस रोड स्थित सड़क पर लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ा। सेंट थॉमस स्कूल जाने वाले स्कूली बच्चों व अभिभावकों को जलभराव से काफी परेशानी हुई. स्कूल के सामने गंदे पानी का तालाब बन गया, जिससे आवागमन में भी परेशानी हुई। गंदे पानी से होकर बच्चे व उनके अभिभावकों को स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ा।
वहीं क्रॉस रोड स्थित मंदिर के पुजारी पंडित रमेश भगोना का कहना है कि बारिश के कारण अक्सर सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. उन्होंने कहा कि कई अधिकारी रोजाना चौराहे से गुजरते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बुद्ध चौक और दर्शन लाल चौक की ओर आने वाले लोगों को जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में बारिश का मौसम चल रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में आपदा के तौर पर बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) राज्य के 3 जिलों बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही नदियों और नालों के किनारे और पहाड़ी इलाकों में संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।