नयी दिल्ली, भारतीय सेना ने सेवारत कर्मियों और 'जेंटलमैन कैडेट्स' (प्रशिक्षुओं) को दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करने के लिए एक निजी बैंक के साथ करार किया है।
सेना ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर होने की जानकारी ट्विटर पर दी। सेना ने ट्वीट किया, "भारतीय सेना और आईडीएफसी बैंक ने सेवारत कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और 'जेंटलमैन कैडेट्स' को बीमा कवर प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।"
सेना ने कहा, "यह समझौता ज्ञापन विकलांगता कवर, शिक्षा और बेटियों की शादी के लिए सहायता प्रदान करेगा।"