मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से 80 यूनिट रक्तदान किया।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई के तौर पर गुलदस्ता देने के बजाय रक्तदान किया। इस दौरान निगम के प्रबंध निदेशक से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारी मौजूद रहे।
कोरोना संक्रमण के बाद से उत्तराखंड के ब्लड बैंकों में रक्तदाताओं की कमी है। इसी वजह से पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से 80 यूनिट रक्तदान किया।
इस दौरान निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने कर्मचारियों को रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में बताया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही सभी से लोगों के जीवन के लिए जरूरी रक्तदान अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।
निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने बताया कि इस दिन को खास बनाने के लिए प्रबंधन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। कर्मचारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मदद से रक्तदान कर सकते हैं।