उत्तराखंड में दो दिवसीय भाजपा किसान मोर्चा उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। वहीं, शिविर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व 8 राज्यों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।
देहरादून: सेलाकुई, विकासनगर में दो दिवसीय भाजपा किसान मोर्चा उत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। शिविर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।
इस कैंप में सीएम धामी के साथ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी मौजूद थे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने दोनों का स्वागत किया। शिविर में उन्होंने 8 राज्यों के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्वागत में भाषण दिया। राजकुमार चाहर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही नया नारा 'मोर्चा का मोर्चा-किसान मोर्चा' दिया।