देहरादून, अंकिता भंडारी मामले की जांच की निगरानी और उसके हर पहलू पर नजर रखने के लिए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कमेटी गठित की है। आयोग ने यह जानकारी दी।
आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा, "यह एक संवेदनशील मुद्दा है जहां तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। आयोग ने मामले की चल रही जांच को देखने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है।
उन्होंने कहा कि कमेटी में यमकेश्वर के डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी के जिला कार्यक्रम अधिकारी और लक्ष्मणझूला थाने के सब-इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है जो आयोग को जांच की प्रगति से अवगत कराते रहेंगे।