logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून वंदे भारत दिल्ली से शाम में क्यों रवाना होगी?

देहरादून वंदे भारत दिल्ली से शाम में क्यों रवाना होगी?.

 
  • Admin
  • 25 May 2023
  • 792
image  

 

नई दिल्लीः देव भूमि उत्तरखंड (Dev Bhumi Uttrakhand) जाने की तमन्ना सबको रहती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लोग आसानी से उत्तराखंड जा सके, इसके लिए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन उत्तराखंड के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हरिद्वार तो जाती ही है, देहरादून भी जाती है। लेकिन इस ट्रेन के साथ दिक्कत एक ही है कि यह आनंद विहार टर्मिनस से शाम के 5.50 बजे रवाना होती है। आप जानते हैं आखिर ऐसा क्यों?

दिल्ली से देहरादून के लिए कई प्रीमियम ट्रेन

दिल्ली से देहरादून के लिए प्रीमियम ट्रेनों की कमी नहीं है। नई दिल्ली से ही देहरादून के लिए पहले से ही शताब्दी (Shatabdi Express) और जन शताब्दी एक्सप्रेस (Jan Shatabdi Express) ट्रेनें चल रही हैं। सुबह छह बज कर 45 मिनट पर नई दिल्ली से देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस रवाना होती है। इसके बाद नई दिल्ली से ही दोपहर बाद तीन बज कर 20 मिनट पर देहरादून जन शताब्दी रवाना होती है। इसके बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो रही है। यह आनंद विहार टर्मिनल से शाम के पांच बज कर 50 मिनट पर रवाना होगी।

सुबह के बजाय शाम में क्यों वंदे भारत

उत्तराखंड पूरा का पूरा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। आमतौर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर लोग दोपहर तक पहुंचना चाहते हैं। ताकि आराम से होटल में चेक इन कर फ्रेश हों और शाम में घूमने-फिरने निकल पड़ें। वंदे भारत देहरादून में रात में 10 बज कर 35 बजे पहुंचेगी। मतलब कि होटल पहुंचते पहुंचते 11 बजेंगे। फिर तो उस दिन का घूमने का प्रोग्राम हो गया चैपट। इसलिए लोग पूछ रहे हैं कि वंदे भारत की दिल्ली से रवानगी शाम में क्यों है?

यह है कारण

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि देहरादून के लिए नई दिल्ली से पहले से ही एक प्रीमियम ट्रेन, शताब्दी एक्सप्रेस रवाना होती है। यह नई दिल्ली से सुबह पौने सात बजे रवाना होती है और दिन में 12.55 बजे देहरादून पहुंच जाती है। यदि इसी समय आनंद विहार टर्मिनल से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होगी तो इसका शताब्दी एक्सप्रेस से ही कंपीटिशन होगा। इससे बेहतर है कि वंदे भारत को देहरादून से सुबह रवाना किया जाए तो शाम में दिल्ली से।

 

 
Share
Previous Post
90 रुपए की च्युइंग गम के चुकाने होंगे 108 रुपए, क्रेडिट कार्ड से विदेश में खरीदारी का पूरा गणित समझें
Next Post
बढ़ई का बेटा बना उत्तराखंड का टॉपर, 10वीं में सुशांत तो 12वीं में तनु ने लहराया परचम
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.