logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • उत्तराखंड से सटे एलएसी के उस पार चीन बसा रहा गांव,सीमा के 11 किमी में बन रहे हैं सैकड़ों घर, चीनी सेना की पेट्रोलिंग बढ़ी

उत्तराखंड से सटे एलएसी के उस पार चीन बसा रहा गांव,सीमा के 11 किमी में बन रहे हैं सैकड़ों घर, चीनी सेना की पेट्रोलिंग बढ़ी.

 
  • Admin
  • 27 May 2023
  • 749
image  

 

देहरादून: भारत से सटी सीमाओं के नजदीक चीन लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि चीन ने अब उत्तराखंड से लगती LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के अपनी ओर तेजी से गांव बसा रहा है। उत्तराखंड में बाड़ाहोती से लगती सीमा के ठीक सामने 300-400 घरों का निर्माण हो रहा है। बहुमंजिला ब्लॉक में यह घर बनाए जा रहे हैं। यही वह जगह है, जहां अगस्त 2021 में चीनी सेना के साथ टकराव हो चुका है। तब 100 से ज्यादा चीनी सैनिक भारतीय सीमा में 4-5 किलोमीटर तक अंदर आ गए थे और फिर कुछ घंटों में लौट भी गए।

खुफिया सूत्रों ने बताया कि बाड़ाहोती के दूसरी चीन की पीपल्‍स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने गश्त भी बढ़ा दी है। पहले सीजन में तीन-चार महीने में एक बार गश्त होती थी। अब यह 15 दिन या उससे भी कम समय में देखी जा रही है। माणा, नीति और थंगला इलाकों में भी चीन के छोटे-छोटे गश्ती दलों को देखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि चीनी गांवों की उत्तराखंड से लगती सीमा से दूरी कुछ जगह महज 11 किलोमीटर है और ये गांव सीमा से 35 किलोमीटर तक फैले हुए हैं। तिब्‍बत के थोलिंग क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम में सीमावर्ती गांव के निर्माण की भी खबरें हैं। यहां पर गांव के साथ सैन्य परिसर भी नजर आ रहा है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों ही जगहों पर इमारतों का निर्माण पूरा हो चुका है। उत्तराखंड और हिमाचल से सटी एलएसी पर नीति दर्रे के पास सारंग और पोलिंग जिंद में हेलिपैड भी बना रहा है। नीति और तुंजुन दर्रे के नजदीक चीनी सेना के कैंप भी हैं। वैसे 1962 में भारत-चीन जंग के बाद से नीति दर्रा से ‌आवाजाही बंद है।

चीन ने मध्य क्षेत्र में यूएवी यानी ड्रोन भी तैनात कर रखे हैं। अरुणाचल प्रदेश के केमांड क्षेत्र के ठीक सामने, कुना में दो नए गांव बस गए हैं। इन गांवों में 41 रिहायशी यूनिट्स, ग्रीनहाउस और सोलर लाइट का इंतजाम किया गया है। चीन भारत से सटी एलएसी के नजदीक अपने हिस्से में 700 गांव बना रहा है, जिसमें अकेले पूर्वी सेक्टर में चीन की योजना 400 गांव बनाने की है। ये गांव चीन की सेना, यानी PLA की निगरानी में हैं और इन गांवों में बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स तथा जरूरत की सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

 

 
Share
Previous Post
चंपावत में प्रधानाध्यापक समेत 3 शिक्षक निलंबित, स्कूल अधिकारियों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे
Next Post
बच्चों के बाद अब शिक्षकों को देनी होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दिए आदेश
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.