logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • मोदी-मोदी, जय श्री राम और हर-हर महादेव... नई संसद में कुछ इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत

मोदी-मोदी, जय श्री राम और हर-हर महादेव... नई संसद में कुछ इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत.

 
  • Admin
  • 28 May 2023
  • 929
image  

 

 

नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद लोकसभा में आयोजित समारोह में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवेश करने से पहले ही पूरा कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ही 'मोदी-मोदी, भारत माता, जय श्रीराम और हर-हर महादेव' के नारों से गूंज उठा। प्रवेश द्वार से मोदी के आगमन से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ मंच पर उनके पहुंचने तथा समारोह की औपचारिक शुरुआत होने तक तालियों की गड़गड़ाहट जारी रही। कक्ष के अंदर दो बड़े स्क्रीन थे, जिन पर मोदी के आगमन का सीधा प्रसारण हो रहा था। प्रधानमंत्री ने जैसे ही कक्ष में कदम रखा तो इस दौरान कुछ सदस्यों ने 'शिवाजी महाराज की जय' के नारे भी लगाए।

मंच की ओर बढ़ते समय मोदी ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा सहित कई गणमान्य लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान सभी सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। देवगौड़ा सबसे पहले पहुंचने वाले वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वह व्हीलचेयर पर आए थे। वह पहली पंक्ति में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ बैठे थे। उनकी बाईं तरफ पहली पंक्ति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल एक साथ बैठे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगालैंड के उनके समकक्ष नेफ्यू रियू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा गुजरात के अपने समकक्ष भूपेंद्र पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। लाल साड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीली साड़ी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक साथ कक्ष में प्रवेश किया। ईरानी ने महाजन और जोशी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। योगी आदित्यनाथ और अमित शाह ने भी उनका कुशलक्षेम पूछा। आदित्यनाथ और शाह के कक्ष में पहुंचते ही बड़ी संख्या में संसद सदस्य और गणमान्य लोग उनके पास पहुंचे और उनका अभिवादन किया। कई सांसदों को दोनों नेताओं के साथ फोटो खिंचवाते और सेल्फी लेते भी देखा गया।

शाह के पहुंचने के बाद जगनमोहन रेड्डी उनके पास आकर बैठ गए और फिर दोनों नेताओं ने कुछ देर चर्चा भी की। बाद में वह निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा करते देखे गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम के अपने समकक्षों-क्रमश: माणिक साहा, पेमा खांडू और प्रेम सिंह तमांग के साथ दूसरी पंक्ति में बैठे नजर आए। विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्री दूसरी पंक्ति में बैठे दिखे।

शिवसेना के शिंदे गुट के सांसद रंगीन पगड़ी पहने हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी कई महिला सांसदों के साथ बैठी थीं। उन्हें भी फोटो और सेल्फी लेते देखा गया। कुछ सदस्यों ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से आग्रह कर समूह में तस्वीरें खिंचवाईं। भाजपा के सांसद वरुण गांधी अपनी मां व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के साथ पहुंचे और पिछली ओर की एक पंक्ति में दोनों साथ ही बैठे रहे। इस दौरान भाजपा सांसद पूनम महाजन और मेनका गांधी को चर्चा करते देखा गया।

प्रधानमंत्री मोदी जब मंच से संबोधन दे रहे थे तब साक्षी महाराज सहित कई सदस्यों को उनका वीडियो बनाते भी देखा गया। मोदी के करीब 35 मिनट के संबोधन के दौरान कमोबेश हर दो लाइन के बाद तालियां बजीं और जब उनका संबोधन समाप्त हुआ तो सदस्यों ने खड़े होकर कुछ मिनट तक तालियां बजाईं। संबोधन समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री ने सामने की पंक्ति में बैठे सभी नेताओं से मुलाकात की। वह मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन और देवगौड़ा का हालचाल पूछते भी नजर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर पीछे की ओर बैठे सदस्यों का भी अभिवादन किया।

 

 
Share
Previous Post
भारतीय लोकतंत्र के लिए यह 'काला दिन', नए संसद भवन के उद्घाटन पर कांग्रेस भड़की
Next Post
पार्वती के प्रदेश उत्तराखंड में प्रेम पर पहरा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.