logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
  • Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी में समुदाय विशेष की दुकानों पर काला क्रॉस का निशान, कारोबार छोड़ने की धमकी ने बढ़ाया तनाव

उत्तरकाशी में समुदाय विशेष की दुकानों पर काला क्रॉस का निशान, कारोबार छोड़ने की धमकी ने बढ़ाया तनाव.

 
  • Admin
  • 06 Jun 2023
  • 870
image  

 

उत्तरकाशीः उत्तरकाशी के पुरोला इलाके में 'लव जिहाद' के मामले में तनाव और बढ़ गया है। मामले में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें से एक अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखता है। बताया गया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हालात और बिगड़े हैं। इस बीच कुछ अज्ञात लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों की बंद दुकानों पर पोस्टर चिपकाकर उन्हें अपना कारोबार बंद करके शहर छोड़ देने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दुकानों से पोस्टर्स भी हटा दिए हैं।

बता दें कि दक्षिणपंथी समूहों की ओर से शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद अज्ञात लोगों ने रविवार को समुदाय विशेष के लोगों की बंद दुकानों पर पोस्टर चिपका दिए। इस पोस्टर के जरिए उन्हें धमकी दी गई कि वे अपना कारोबार बंद कर दें और 15 जून को होने वली महापंचायत से पहले शहर छोड़कर चले जाएं। अन्यथा उन पर ऐक्शन लिया जाएगा। कई जगहों पर कुछ दुकानों को ब्लैक क्रॉस से चिह्नित किया गया था। सोमवार को पोस्टर लगने की जानकारी पुलिस को मिली तो उसने सभी जगहों से ये पोस्टर हटवा दिए।

बड़कोट में भी दुकानों पर लगाए काले क्रॉस
पुरोला से बाहर ऐसी ही एक घटना बड़कोट में शनिवार को देखने को मिली। यहां एक स्थानीय संगठन के नेतृत्व में विरोध रैली के दौरान खास समुदाय से संबंधित लोगों की दुकानों पर काले क्रॉस लगा दिए गए। कुछ अज्ञात लोगों ने दुकानों के बोर्ड भी हटा दिए। इस घटना के पीड़ित पुरोला बाजार के एक स्थानीय व्यापारी इमरोज़ ने कहा, 'हमें शहर छोड़ने या कार्रवाई का सामना करने वाले पोस्टर से डराने की कोशिश की जा रही है। 26 मई से ही शहर में 30 से ज्यादा दुकानें बंद हैं।'

एक अन्य दुकान के मालिक ने कहा कि उन्हें अब अपने भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं, पुरोला ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरजमोहन चौहान ने कहा कि उनके संगठन ने कभी किसी को अपनी दुकानें खाली करने या शहर छोड़ने के लिए नहीं कहा है। उत्तरकाशी के सर्कल अधिकारी अनुज कुमार ने सोमवार को कहा कि हमने तीन दुकानों से पोस्टर हटाए हैं और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा आईपीसी के 505 और 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्या है मामला
दरअसल, पुरोला में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति पर अपने मामा के घर आई नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप है। बताया गया कि उवेद खान पुत्र अहमद और उसका साथी जितेंद्र सैनी खरसाड़ी क्षेत्र की एक कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर भगा कर ले जा रहे थे। दोनों युवक छात्रा को शादी का झांसा देकर विकासनगर लेकर भागने की फिराक में थे। तभी परिजन और स्थानीय लोगों की नजर इन पर पड़ी और शक हुआ तो इन्हें रोककर पूछताछ की। बात खुलने पर लोगों ने इन दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद से मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों के खिलाफ पुरोला उबल रहा है। इन लोगों को पुरोला छोड़ने की चेतावनी देते हुए लोगों कहा था कि आरोपित विशेष समुदाय के व्यापारी युवाओं के साथ ही अन्य मुस्लिम समुदाय के बाहरी व्यापारी पुरोला छोड़ कर यहां से चले जाएं। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की दुकानों के बोर्ड भी उखाड़ फेंके। ग्रामीणों की चेतावनी के बाद धरना प्रदर्शन और लोगों का आक्रोश देखते हुए पुरोला मुख्य बाजार से मुस्लिम समुदाय के 42 दुकानदार रातोंरात दुकानें छोड़कर भाग गए।

 

 
Share
Previous Post
एवरेस्ट पर भीड़ और मौतें अमीरों के नाते...पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने सुनाई 1984 की कहानी
Next Post
पर्यावरण में असंतुलन के कारण दुनिया त्रस्त, गरीबों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.... प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने रखे अपने विचार
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: फर्राटा भर रहीं गाड़ियां पर Google मैप पर नहीं दिख रहा रूट, सच्‍चाई जानिए.

    • 16 Apr 2026
  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वाइल्ड लाइफ अंडरपास क्यों है खास? वन मंत्री ने दी पूरी जानकारी.

    • 14 Apr 2026

Recent News

  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.

    • 17 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.

    • 17 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.