logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध, हर की पौड़ी में जूते-चप्पल भी प्रतिबंधित!

हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध, हर की पौड़ी में जूते-चप्पल भी प्रतिबंधित!.

 
  • Admin
  • 05 Jun 2023
  • 1289
image  

 

हरिद्वार: देवभूमि और भगवान भोलेनाथ की नगरी हरिद्वार में कनखल स्थित उनके ससुराल दक्ष मंदिर में युवतियों के छोटे कपड़ों में आने पर पाबंदी लगा दी गई है। दक्ष मंदिर सहित ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव और देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी यह प्रतिबंध लागू किया जा रहा है। यह तीनों मंदिर पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी से जुड़े हुए हैं। कोटद्वार स्थित सिद्धबली हनुमान मंदिर में भी मर्यादित कपड़ों में मंदिर आने की अपील की गई है। इसके साथ ही हर की पैड़ी (Har Ki Pauri) पर आने वाले भक्तों को जूते-चप्पल पहनने की इजाजत नहीं होगी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि हरिद्वार के कनखल दक्ष प्रजापति मंदिर में छोटे छोटे कपड़े पहन कर आने वाली महिलाओं और युवतियों को मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा सकता है। श्री महंत रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर में 80 फीसदी शरीर ढके कपड़े पहन कर ही महिलाएं, युवतियां दर्शन करने के लिए आए। कहा कि समाज में जो प्रचलन चल रहा है उस पर सचेत रहने की आवश्यकता है। माताएं, बहने और कन्या मंदिर में आती हैं, उनका पहनावा ठीक होना चाहिए। कई बार मंदिर में छोटे कपड़ों में आने वाली महिलाओं और कन्याओं को देखकर लोग असहज महसूस करते हैं, जिससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जाता है।

कांवड़ मेले की तैयारी

उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रहेगी। ऐसे में सभी को अपने पहनावे पर ध्यान देना होगा। महंत ने कहा है कि युवावस्था में बच्चे हर तरह की बुराई की तरफ आकर्षित होते हैं। इस पर अंकुश लगना आवश्यक है। परिवार के लोगों को अपने बच्चों को समझाना चाहिए। बता दें कि श्री महंत इससे पहले भी कई बार 80 फीसदी शरीर ढके कपड़े पहनकर मंदिर में आने की अपील कर चुके हैं। हालांकि अब कावड़ मेले को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर से श्रद्धालुओं से यह अपील की है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अजय ने भी महानिर्वाणी अखाड़े के बयान पर सहमति जताई है।

मंदिरों में करें मर्यादित आचरण

उन्होंने कहा है कि मंदिरों में दर्शन के दौरान 80 प्रतिशत शरीर ढके कपड़े पहन कर आना चाहिए। लोगों को पर्यटन और धार्मिक यात्रा में फर्क समझना चाहिए। कहा कि प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी परंपरा और मर्यादा होती है। उसी के अनुसार मंदिरों में मर्यादित आचरण करना चाहिए। उसी माहौल के अनुरूप आचरण और वेशभूषा होनी चाहिए। कहा कि स्वाभाविक रूप से यदि आप धार्मिक स्थल की ओर जा रहे हैं तो आप की वेशभूषा मर्यादित होनी चाहिए। यह उन धार्मिक स्थलों से लाखों करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। जहां आप यात्रा पर जा रहे हैं। धार्मिक स्थलों की मान्यता से छेड़छाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।

हर की पैड़ी में नहीं पहन पाएंगे जूते चप्पल

हरिद्वार के जिलाधिकारी धीरज सिंह गबराल ने हर की पैड़ी पर जूते चप्पल पहनकर जाने से रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम की ओर से इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है और पांच अलग-अलग जगह जूता स्थल और सामान घर बनाने की योजना है। वर्तमान में हर की पैड़ी के ब्रह्म कुंड में किसी भी व्यक्ति के लिए जूते चप्पल पहन कर जाने पर रोक है। श्री गंगा सभा की ओर से पहले से यह रोक लगाई गई है, लेकिन हर की पैड़ी के मालवीय घाट, नाई घाट समेत अन्य घाटों पर ऐसी कोई रोक नहीं है। अब जिलाधिकारी ने इस संबंध में अपने स्तर से कवायद शुरू कर दी है। शिव सेतु के पास, कांगड़ा घाट, हर की पैड़ी चौकी के पास, नाई घाट के पास जूता स्टॉल बनाया जा सकता है। वहीं गर्मियों में नंगे पैर जाने पर श्रद्धालुओं के पैर न जले इसके लिए हर की पैड़ी पर कालीन बिछाई जाएगी। सर्दियों में यह कालीन हर की पैड़ी पर बिछी रहेगी।

 

 
Share
Previous Post
पर्यावरण में असंतुलन के कारण दुनिया त्रस्त, गरीबों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.... प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने रखे अपने विचार
Next Post
बेहोश होने से ठीक पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ऐसा क्या कहा जो होश उड़ा रहा है
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.