logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • बेहोश होने से ठीक पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ऐसा क्या कहा जो होश उड़ा रहा है

बेहोश होने से ठीक पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ऐसा क्या कहा जो होश उड़ा रहा है.

 
  • Admin
  • 06 Jun 2023
  • 1068
image  

 

भुवनेश्वर: ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के लिए सीबीआई जांच के आदेश हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दुर्घटना में साजिश का अंदेशा है। कोरोमंडल ट्रेन हादसे को लेकर सबसे बड़ी धुरी ट्रेन के ड्राइवर्स पर टिकी है। रेल मंत्रालय ने लोको पायलट्स को क्लीन चिट दे दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्रेन हादसे के बाद ट्रेन का ड्राइवर बेहोश हो गया था। हालांकि बेहोश होने से पहले उसने कुछ ऐसा कहा जिससे घटना पर उसे क्लीनचिट दी जा रही है। रेलवे बोर्ड की ऑपरेशन बिजनेस ऐंड डिवलपमेंट मेंबर जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि ट्रेन हादसे की खबर आने के बाद 15 मिनट बाद ही उन्होंने कोरोमंडल एक्सप्रेस के पायलट से बात की। तब पायलट होश में था। ट्रेन ड्राइवर ने तब अधिकारी को बताया कि मुझे सीधे जाने का ग्रीन सिग्नल मिला और ट्रेन उस दिशा में ले गया, इतना कहकर लोको पायलट बेहोश हो गया। हालांकि अभी उसकी हालत गंभीर है, वह आईसीयू में है। वहीं ट्रेन ड्राइवर्स के परिवार सदमे और डर में हैं।

दूसरी ओर, जिस मालगाड़ी के ऊपर कोरोमंडल ट्रेन का इंजन चढ़ा, उसका गॉर्ड बच गया। जया वर्मा के मुताबिक, मालगाड़ी में जांच की जिम्मेदारी उसके गार्ड की होती है। जब हादसा हुआ तो मालगाड़ी का गार्ड उतरकर जांच कर रहा था। इस वजह से वह बच गया। तीसरी ट्रेन जो हादसे का शिकार हुई, वह यशवंतपुर एक्सप्रेस थी। उस ट्रेन का टीटी पीछे की दो बोगियों से पहले की बोगी में था। इस ट्रेन के पीछे के 2 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कौन चला रहा था कोरोमंडल ट्रेन?

शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के दो ट्रेन चालकों के भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई गई। 36 वर्षीय हजारी बेहरा खुर्दा के रहने वाले हैं और वरिष्ठ सहायक लोको पायलट हैं। जबकि 48 वर्षीय लोको पायलट गुणनिधि मोहंती कटक के रहने वाले हैं। बालासोर जिले के बहनागा बाजार में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे में दोनों को चोटें आईं।

ट्रेन को लोको लॉग की हुई जांच

ड्राइवर ने कहा कि उसे ग्रीन सिग्नल मिला था। ग्रीन सिग्नल का मतलब है कि ड्राइवर को इसी ओर जाना है क्योंकि आगे का रास्ता साफ है। ड्राइवर अपनी अनुमत अधिकतम गति के साथ आगे बढ़ सकता है। इस खंड पर अनुमत गति 130 किमी प्रति घंटा थी और कोरोमंडल ट्रेन 128 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही थी। यह जानकारी लोको लॉग से निकाली गई।

ट्रेन की ओवर स्पीडिंग नहीं मिली

बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कोलकाता से दक्षिण में 250 किलोमीटर और भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर उत्तर में बालासोर में बहनागा बाजार स्टेशन के पास दुर्घटना हुई। बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 126 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। दोनों ट्रेनों में, ओवर-स्पीडिंग का कोई सवाल ही नहीं था।

ड्राइवर्स के इलाज का ठिकाना गुप्त

ड्राइवरों के परिवार ने गुहार लगाई है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि दुखद ट्रेन दुर्घटना के लिए ड्राइवर्स को दोषी ठहराया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से, लोको पायलट और उसके सहायक दोनों का आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है और अस्पताल के अधिकारियों ने उनके ठिकाने का खुलासा करने से परहेज किया है। सूत्रों ने कहा कि फिलहाल वे जिन अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, सुरक्षा कारणों से इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। गनीमत रही कि मालगाड़ी के चालक और शालीमार एक्सप्रेस के लोको पायलट सुरक्षित हैं।

 

 
Share
Previous Post
हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध, हर की पौड़ी में जूते-चप्पल भी प्रतिबंधित!
Next Post
चारधाम यात्रा में अब तक 119 श्रद्धालुओं की मौत, 45 दिन में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.