logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • 15 जून तक खाली कर दें दुकान वरना परिणाम के लिए तैयार रहो...उत्तरकाशी में मुस्लिमों के दुकानों पर पोस्टर, जानिए कारण

15 जून तक खाली कर दें दुकान वरना परिणाम के लिए तैयार रहो...उत्तरकाशी में मुस्लिमों के दुकानों पर पोस्टर, जानिए कारण.

 
  • Admin
  • 07 Jun 2023
  • 1012
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लव जिहाद का मामला गरमाता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर एक वर्ग विशेष के लोगों को घरों में किराए पर न रहने देने की बात सामने आई है। उत्तरकाशी जिले में लव जिहाद केस को लेकर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति सहित दो लोगों को हाल ही में एक अलग धर्म की नाबालिग लड़की के अपहरण करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले को लेकर दक्षिणपंथी समूहों के सदस्य हिंदू से मिल रहे हैं। पुरोला कस्बे में जमींदारों और उन्हें मुसलमानों की दुकानों और घरों को खाली करने के लिए कह रहे हैं। मुस्लिम दुकानदारों को दुकान खाली करने या परिणाम के लिए तैयार रहने जैसी नोटिस दी जा रही है। दुकानों पर इस नोटिस को चिपकाया जा रहा है। उन्हें भागने या कार्रवाई का सामना करने के लिए 15 जून तक की समय सीमा दी गई है।

30 से अधिक दुकानों पर लटका है ताला

उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे में पिछले महीने से 30 से अधिक दुकानें बंद हैं। इन दुकानों पर पोस्टर लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने कुछ पोस्टरों को हटा दिया है। उत्तरकाशी शहर के मुसलमानों का कहना है कि उन्हें डराने की रणनीति पर लगातार काम किया जा रहा है। दशकों से बसे पुराने परिवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले बाहरी लोगों को परेशान करने की कोशिश की जा रही थी। इमरान (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उनका परिवार 50 साल से किराए पर दुकान चला रहा है।

इमरान ने कहा कि पुरोला में हमारे परिवार की तीन पीढ़ियां रहती हैं- उनमें से मैं भी शामिल हूं। हम यहां पैदा हुए थे। इतने सालों से यहां का होने के कारण लोग हमें जानते हैं। हमारा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और सौहार्दपूर्ण ढंग से रह रहे हैं। अब, मकान मालिक को दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से दुकान खाली करने के लिए कहा गया है।
 

दुकानदारों को हो रहा है नुकसान

इमरान के परिवार को 27 मई से दुकान बंद होने के कारण पहले ही करीब 1 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है। वे कहते हैं कि हमारी वित्तीय स्थिति पर सीधा प्रभाव पड़ा है। हमें अपने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा का भी डर सता रहा है। ये हमारे घर और पीढ़ियों की आजीविका हैं। अगर हमें अपने शहर से बाहर जाने के लिए मजबूर किया जाता है, तो हमारे पास जाने के लिए और कहीं नहीं है।

इमरान की तरह कई वर्षों से दुकान चला रहे सोहैल (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जो लोग हमें शहर छोड़ने की धमकी दे रहे हैं, उन्हें कम से कम हमें यह बताना चाहिए कि हमने क्या किया है? कुछ मकान मालिक इस मामले में कुछ कह नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकी का असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है।

लोगों को डराने का किया जा रहा है प्रयास

दक्षिणपंथी संगठन के कुछ लोगों से सोमवार को मिले धरम सिंह नेगी ने कहा कि मैं इस मामले में डर नहीं रहा हूं। वे जो कर रहे हैं, वह सही नहीं है। ये लोग(मुस्लिम) अपने व्यवसायों और घरों के साथ यहां 40 से अधिक वर्षों से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी दुकान खाली कराने से इनकार कर दिया। दक्षिणपंथी संगठन के लोगों को इसे गिराने की चुनौती दी है।
 

लगातार फैल रहा है विरोध

26 मई के अपहरण मामले का विरोध मंगलवार को जिले के डुंडा और चिन्यालीसौड़ इलाकों में फैल गया। विरोध प्रदर्शन दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान दुकानें बंद रहीं। इस बीच पुलिस ने कहा है कि हमने अल्पसंख्यक समुदाय को उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है। बारकोट सर्कल ऑफिसर सुरेंद्र भंडारी ने कहा कि हमने इलाके में करीब 20 पीएसी जवानों को तैनात किया है। साथ ही, बेदखली नोटिस मामले में भी जांच चल रही है।

अतिरिक्त डीजीपी (कानून व्यवस्था) वी मुरुगेसन ने कहा कि सभी 13 जिला पुलिस इकाइयों के प्रमुखों को कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस इस मामले में लगातार एक्शन में है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं मिलेगी।

 

 
Share
Previous Post
चारधाम यात्रा में अब तक 119 श्रद्धालुओं की मौत, 45 दिन में 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Next Post
SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, इन स्टेप्स के साथ जल्दी करें आवेदन
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.