logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • क्या जल्द खत्म हो जाएगा पहलवानों का आंदोलन? आधी रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का ट्वीट आया

क्या जल्द खत्म हो जाएगा पहलवानों का आंदोलन? आधी रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का ट्वीट आया.

 
  • Admin
  • 07 Jun 2023
  • 985
image  

 

नई दिल्ली: पहलवानों का आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार ने पहल की है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सरकार पहलवानों के मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है। उन्होंने बताया, 'मैंने इसके लिए एक बार फिर पहलवानों को आमंत्रित किया है।' इससे कुछ दिन पहले पहलवानों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिला था। देर रात करीब दो घंटे तक बातचीत हुई थी। इसके ठीक बाद साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया ने रेलवे की अपनी नौकरी जॉइन कर ली। हालांकि आंदोलन खत्म नहीं हुआ। अब सरकार की ओर से बातचीत के लिए बुलाया जाना बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगियों और यूपी के गोंडा में उनके घर पर काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

उधर, अनुराग ठाकुर के ट्वीट पर कई लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि इस मामले को सरकार को ठीक तरह से हैंडल करना चाहिए। अमित शर्मा ने लिखा कि यह फैसला लेने में काफी समय ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया है कि जिस लड़की के बयान के आधार पर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, उसका बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक बार फिर दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाजपा सांसद के खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और अदालत में एक रिपोर्ट पेश की जाएगी।

इससे कुछ घंटे पहले खेल मंत्री कहा था कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। बृजभूषण पर महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि खेल और खिलाड़ी सरकार की प्राथमिकता हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि सरकार आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर चुकी है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोप पत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

उधर, भारतीय किसान यूनियन ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 9 जून को दिल्‍ली में धरना देने का किसानों का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

 

 
Share
Previous Post
90 के दशक में रेव पार्टी का 'किंग' था LSD, सबको लगा था खत्म, उस ड्रग की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी
Next Post
भीषण हादसे के पांच दिन बाद आज से फिर ट्रैक पर दौड़ेगी कोरोमंडल एक्सप्रेस
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 28 March: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, देहरादून में बादल छाने से गर्मी से राहत.

    • 28 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में अर्थ आवर: आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रखें लाइटें, गैर जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरण.

    • 28 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.