logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • भीषण हादसे के पांच दिन बाद आज से फिर ट्रैक पर दौड़ेगी कोरोमंडल एक्सप्रेस

भीषण हादसे के पांच दिन बाद आज से फिर ट्रैक पर दौड़ेगी कोरोमंडल एक्सप्रेस.

 
  • Admin
  • 07 Jun 2023
  • 792
image  

 

नई दिल्ली: 2 जून को ओडिशा (Odisha Train Accident) में हुए भीषण हादसे की शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) वापसी कर रही है। भयंकर हादसे का दर्द झेलने के पांच दिन बाद कोरोमंडल का सफर आज से फिर से शुरू हो रहा है। ट्रेन अपने तय समय से आज से ट्रैक पर लौट रही है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल एक्सप्रेस बुधवार से फिर से अपने तय टाइम टेबल के मुताबिक शुरू हो जाएगी। आज अपने तय वक्त पर कोरोमंडल एक्सप्रेस शालीमार से चेन्नई के लिए रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस का टाइम टेबल

रेलवे के पीआरओ के मुताबिक कोरोमंडल एक्सप्रेस की टाइमिंग या रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन पहले की तरह उसी रूट से चलेगी। आज ये ट्रेन दोपहर 3.20 बजे शालीमार से चलेगी। पूरा रूट क्लियर किया जा चुका है। 2 जून को हुए ट्रेन हादसे के बाद ये ट्रैक बाधित हो गया था। रेल मंत्री की मौजूदगी में रविवार को रात 10.40 बजे सबसे पहले इस रूट पर मालगाड़ी चलाई गई। इसके बाद इस ट्रैक पर सोमवार सुबह को वंदे भारत एक्सप्रेस भी चली। अब कोरोमंडल एक्सप्रेस फिर से अपनी पहले की रफ्तार के साथ आज से पटरी पर दौड़ेगी। दरअसल 2 जून को हादसे की शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर के पास मालगाड़ी से टकरा गई थी। तीन ट्रेनों में ढ़ाई सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे।

कोरोमंडल ट्रेन का इतिहास

कोरोमंडल एक्सप्रेस दक्षिण भारत की प्राइम ट्रेनों में से एक है। साल 1977 में इसकी शुरुआत हुई थी। तमिलनाडु के महान चोल वंश ने जिस भूमि पर राज किया था उसे तमिल में चोलमंडलम कहते हैं। इसी से कोरोमंडल शब्द आया है। यह ट्रेन साउथ ईस्टर्न रेलवे जोन का हिस्सा है। यह ट्रेन 1662 किमी का सफर 25 घंटे 30 मिनट में पूरा करती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे है। शालीमार से चेन्नई जाते समय इसे सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाती है। इसे किंग ऑफ साउथ ईस्टर्न रेलवे भी कहा जाता है। यह ट्रेन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से चेन्नई के बीच नॉन-स्टॉप चलती है। विजयवाड़ा और विशाखापटनम के बीच यह केवल दो स्थानों एलूरू और राजामुंद्री में इसका स्टॉपेज है। इसके अलावा ब्रह्मपुर, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, भद्रक, बालासोर और खड़गपुर में रुकती है। इस ट्रेन के आंध्र प्रदेश में पांच, ओडिशा में सात और पश्चिम बंगाल में केवल दो स्टॉप हैं।

ट्रेन की टाइमिंग

ट्रेन संख्या 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस दोपहर बाद 15.20 बजे शालीमार से चलती है और अगले दिन करीब 16.50 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचती है। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 12842 सुबह 7 बजे चेन्नई सेंट्रल से चलती है और अगले दिन सुबह 10.40 बजे शालीमार पहुंचती है।

 

 
Share
Previous Post
क्या जल्द खत्म हो जाएगा पहलवानों का आंदोलन? आधी रात को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का ट्वीट आया
Next Post
उत्तराखंड में नहीं थम रहे लव जिहाद के मामले, एक नजर में जानें प्रदेश का ताजा हाल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर उतारा गया सी-प्लेन, ट्रायल रहा सफल.

    • 08 Apr 2026
  • image

    राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। .

    • 22 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.