logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में नहीं थम रहे लव जिहाद के मामले, एक नजर में जानें प्रदेश का ताजा हाल

उत्तराखंड में नहीं थम रहे लव जिहाद के मामले, एक नजर में जानें प्रदेश का ताजा हाल.

 
  • Admin
  • 08 Jun 2023
  • 729
image  

 

देहरादून: देवभूमि में पिछले कुछ समय से लव जिहाद (Uttarakhand Love Jihad) जैसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों से लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही मामले में उत्तरकाशी जनपद पूरी तरह से गरमाया हुआ है, तो वहीं अन्य जनपदों में भी हालात इससे इतर नहीं है। लव जिहाद को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं, वहीं अब समुदाय विशेष के व्यापारियों को भी जनपदों से बाहर करने की मांग उठने लगी है।

देवभूमि उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों के बाद से प्रदेश में इसकी खासी चर्चा है। कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जिनमें पीड़ित युवतियां अपने साथ हुए जुल्म को थाने और चौकियों में जाकर बताने में हिचकिचा नहीं रही हैं।

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जहां लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है, वहीं अब लव जिहाद जैसे मामले पर भी सरकार का हस्तक्षेप लोग मांगने लगे हैं। उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर मुस्लिम समुदाय के लोग व्यापार जगत में हैं। छोटे से छोटे काम से लेकर शोरूम तक में मुस्लिम समाज की पैठ है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अभी तक आए मामले मध्यम वर्ग से जुड़े हुए दिखाई दिए हैं जबकि उच्च वर्ग की लड़कियां लव जिहाद का शिकार होने के बाद भी थाने चौकियों तक नहीं पहुंच रही हैं।

उत्तराखंड में भगवान भोलेनाथ की नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले हरिद्वार में भी पिछले कुछ समय से लव जिहाद जैसे मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक जूस विक्रेता उस्मान ने अंकित बनकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसे एक धर्मस्थल पर ले जा कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। जब युवती ने धर्म परिवर्तन से मना कर दिया तो उसको अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता जब पुलिस के पास पहुंची तो लव जिहाद का खुलासा हुआ।

इसी तरह से हरिद्वार के समीर नाम के युवक ने दिल्ली की मूल निवासी युवती को बहला फुसलाकर कर उससे दुष्कर्म किया। युवती प्रेग्नेंट हो गयी तो उसको अबॉर्शन कराने के लिए दबाव बनाया। युवती के भाई ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तरकाशी में भी नाबालिग को भगाकर विकासनगर ले जाने की कोशिश के मामला पिछले डेढ़ हफ्ते से सुर्खियों में है। मिली जानकारी के मुताबिक उवैद खान और उसके साथी जितेंद्र सैनी ने एक नाबालिग को भगाने की कोशिश की थी लेकिन स्थानीय लोगों की सर्तकता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। तब से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़, डुंडा, पुरोला में व्यापारी, हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोग मुस्लिम समुदाय के व्यापरियों के खिलाफ हो रखे हैं।

ताजा मामला चमोली जनपद में कर्णप्रयाग के गौचर क्षेत्र का है। यहां रुद्रप्रयाग से एक नाबालिग को लेकर मुस्लिम युवक असलम निवासी थाना सरधना मेरठ और गुलजार मालिक उर्फ नितिन गौचर के एक होटल में रुकने के लिए पहुंचे। यहां होटल संचालक को उन पर शक हो गया तो पुलिस को बुला लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन मामलों के सामने आने के बाद अब बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी और चमोली के एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने आम जनता से अपील की है कि शांति बनाए रखें। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में फेरी, मजदूरी तथा अन्य कार्य करने बाहरी प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इनकी आड़ में अपराध कर भागे अपराधी भी आते हैं। उनका नाम पता कुछ भी किसी को नहीं मालूम होता है। जिससे ये अपराध कर बड़ी आसानी से बच निकलते हैं। आलम यह कि स्थानीय पते पर पहचान पत्र भी ज्यादा पैसे देकर बनवा लेते हैं।

यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि जब से उत्तराखंड में धामी सरकार ने लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान छेड़ा है उसके बाद से लव जिहाद के मामलों में भी तेजी आई है। सवाल यह उठता है कि क्या लैंड जिहाद की तरफ से सरकार का ध्यान बांटने के लिये इस तरह के मामलों जानबूझ कर अंजाम दिया जा रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि कानून के खिलाफ कोई काम होगा तो उस पर शतप्रतिशत कार्रवाई पुलिस कर रही है। मामले खुल रहे हैं, पीड़ित महिला या युवतियां ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज करा रही हैं। इसके पीछे यही वजह ही पुलिस ज़ीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। लोग ऐसे मामलों में जागरुक हो रहे हैं। कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है और इन मामलों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि देवभूमि हो या भारत का कोई भी हिस्सा लव जिहाद जैसे मामलों का होना बहुत ही शर्मनाक है। धर्म की आड़ महिलाओं को लव जिहाद का शिकार बनाकर उनके साथ कुकृत्य करते हुए जबरन धर्मांतरण कराने के आरोपियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाही की जाएगी।
कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून भी है। देवभूमि को दूषित करने वाले ऐसे अपराधियों को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा।

 

 
Share
Previous Post
भीषण हादसे के पांच दिन बाद आज से फिर ट्रैक पर दौड़ेगी कोरोमंडल एक्सप्रेस
Next Post
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले होशियार!कई फर्जी आईडी चिह्नित, जानिए एसपी ने क्या कहा?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से जुड़ा संशोधन विधेयक 2026 में क्या है जिसे राष्ट्रपति ने दी मंजूरी.

    • 01 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    मसूरी में भारी बारिश-ओलावृष्टि, पर्यटकों में उत्साह, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी.

    • 05 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.